JalandharJalandhar : DC Office की Clerk Meenu पर लाखों की धोखाधड़ी का...

Jalandhar : DC Office की Clerk Meenu पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक पत्रकार की भूमिका पर भी उठे सवाल !

जालंधर (ens) : डीसी दफ्तर में नौकरी दिलवाने की आड़ में ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित रमन बैंस वासी गांव कंगणीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2021 में उसके दोस्त साजन ने उसे अपनी रिश्तेदार मीनू से मिलवाया, जो जालंधर डीसी ऑफिस में बतौर क्लर्क तैनात है। मीनू ने रमन से कहा कि उसकी दफ्तर में अच्छी पैंठ है। वह 1 लाख रूपये में उसे दफ्तर में Peon की नौकरी दिलवा देगी। जब उसने मीनू को बताया कि वह पांचवीं पास है, तो वह बोली कि उसका जीजा शिक्षा बोर्ड में काम करता है। वह उसका 12वीं का सर्टिफिकेट भी बना देगी। पीड़ित ने मीनू द्वारा दिए गए खाते मे 50,000 रूपये जमा करवा दिए। बाकि की रकम उसने अपनी मां के गहने पर लोन लेकर जमा करवा दिए। मीनू कई महीनों तक कोई न कोई बहाना बना कर उसे बेवकूफ बनाती रही। इस दौरान रमन को पता चला कि मीनू ने कईयों से नौकरी दिलवाने की आड़ मे पैसे ऐंठे हुए है। रमन ने जब अपने पैसे वापिस मांगे तो मीनू आनाकानी करने लगी। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। तहसील के सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार यह सामने आया है कि उक्त महिला क्लर्क मीनू एक पत्रकार के भी बहुत करीबी बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में उक्त पत्रकार की भूमिका की जांच भी कर सकती है। पुलिस ने मीनू वासी कबीर नगर के खिलाफ fir दर्ज कर ली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...