Amritsarजालंधरः Excise Officer विरदी के खिलाफ मामला दर्ज

जालंधरः Excise Officer विरदी के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं अब विजिलेंस ने ज्वाइंट डायरेक्टर, जीएसटी, आबकारी विभाग के बलबीर कुमार विरदी पर आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अधिकारी को आय से अधिक  सम्पत्ति होने आरोप में मामला दर्ज कर लिया है और जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जायेगा। अधिकारी ने 1 अप्रैल 2007 से 11  सितंबर 2020 तक जांच के समय दौरान 5,12,51,688.37 रुपए खर्च किए जबकि उसकी आमदन 2,08,84,863.37 रुपए है।

गहराई से जांच करने के बाद उक्त अधिकारी पर कार्रवाई की गई। अधिकारी बलबीर कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इस संबंधी विजिलेंस ने थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया है। जांच दौरान यह सामने आया है कि बलबीर कुमार और आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों ने कुछ ट्रांसपोर्टरों और उद्योगपतियों की मिलीभुगत से जीएसटी में घपला किया था। इस मामले में अगली जांच जारी है। बता दें कि काफी समय पहले भी विजिलेंस की टीम ने विरदी के घर दबिश दी थी।  उस दौरान पाॅश इलाके श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर में उनकी कोठी पर सुबह 9 बजे विजिलेंस टीम ने दबिश दी थी। उस समय 3 घंटे जद्दोजहद के बावजूद विरदी नहीं मिले थे और टीम कोठी के अंदर नहीं जा सकी थी।

उस दौरान विरदी पर टैक्स चोरी के आरोप लगे थे। बीके विरदी जालंधर में मोबाइल विंग के अलावा लुधियाना, पटियाला में भी काम कर चुके हैं। उस समय टीम चंडीगढ़ से आई थी और जालंधर में अफसरों को भनक तक नहीं लगी थी। दरअसल, पंजाब पुलिस का विजिलेंस विंग सितंबर 2020 से जीएसटी चोरी के केस की जांच कर रहा था। टीम ने 20 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया था। इनमें मोबाइल विंग के डीईटीसी बीके विरदी भी शामिल थे। उस समय विरदी पर आरोप थे कि कुछ ट्रांसपोर्टरों से टैक्स अधिकारियों की मिलीभगत है। उस समय जीएसटी घोटाले के बाद 7 अधिकारी केस दर्ज होने के बाद नौकरी से सस्पेंड हो गए थे। इन्हें पटियाला स्थित हेड ऑफिस में रिपोर्ट करनी थी। सभी पटियाला गए। तब इनको अरेस्ट करना बनता था लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...