जालंधरः शरारती तत्वों द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने पर मामला दर्ज, देखें CCTV

जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौंक पर 2 जनवरी को शरारती तत्वों ने श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के फ्लैक्स बोर्ड फाड़ दिए थे। पुलिस ने इस केस में आईपीसी की धारा 295 और 34 जोड़ी है। बेअदबी के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। दरअसल, उस दौरान सिख समाज के नेताओं को पता चलने पर उन्होंने काफी प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समाज को समझाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

वहीं पुलिस को दिए गए बयान में गुरमीत सिंह ने बताया कि बीते दिनों उनके द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के फ्लैक्स बोर्ड पूरे शहर में लगवाए गए थे। इस दौरान लाजपत नगर के आसपास स्थित बोर्ड को क्षति पहुंचाई गई है। शरारती तत्वों ने फ्लैक्स बोर्ड को फाड़ डाला और श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की तस्वीरों की बेअदबी भी की। इसे लेकर जब पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया है। वहीं एक सीसीटीवी भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

सिख समाज ने कहा- ये फ्लैक्स बोर्ड लाजपत नगर के पास लगवाए गए थे। जिस पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी की फोटो लगी हुई थी। आरोपी इतने शातिर थे कि बेअदबी के लिए रोड पर नहीं आए। वह पीछे गए और बोर्ड फाड़ दिए। जिससे वह सीसीटीवी में कैद न हों। जिसके बाद काफी देर रात गुरु गोविंद सिंह जी की फोटो जमीन पर पड़ी रही। मगर जब पुलिस ने कुछ और सीसीटीवी खंगाले तो एक सीसीटीवी में आरोपी बोर्ड फाड़ते हुए नजर आ गए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...