Amritsarजालंधरः अमृतपाल की ब्रेजा गाड़ी में भागने की CCTV आई सामने, देंखें...

जालंधरः अमृतपाल की ब्रेजा गाड़ी में भागने की CCTV आई सामने, देंखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः भगोड़ा अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल के ब्रेजा गाड़ी में भागने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें अमृपाल सिंह भागा था। वहीं दूसरी ओर एक बाइक पर भागने की तस्वीर भी सामने आई है। जिस पर सवार होकर अमृतपाल सिंह फरार हुआ था। वहीं मामले की जानकारी आज आईजी सुखचैन सिंह गिल ने भी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह इसी ब्रेजा गाड़ी से फरार हुआ था। आईजी ने अमृतपाल सिंह को लेकर खुलासा किया है।

सुखदीप और गौरव के साथ नकोदर के नंगल अंबीया गांव में एक गुरुद्वारा में रूका था। आईजी ने बताया कि इन्हीं दोनों ने अमृतपाल सिंह को बाइक मुहैया करवाई थी। जिसमें एक बुलेट और एक प्लेटिना बाइक थी। आईजी ने बताया कि अमृतपाल ने नंगल अंबिया गुरुद्वारा में खाना भी खाया था। इसके बाद वह अपना वेश बदल कर फरार हो गया।  

आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख को भगाने में चार लोगों ने मदद की। पंजाब आईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले। पुलिस से बचने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला। 

आरोपियों के नाम मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरपेश सिंह है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला और पुलिस कस्टडी से आरोपी को भगाने का मामला दर्ज़ किया है। पुलिस ने भगौड़े अमृतपाल सिंह की तस्वीरें भी जारी की हैं। जिसको लेकर आईजीपी ने कहा, अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें। जिसके बाद प्रेस वार्ता के जरिए आईजी ने मीडिया से अपील की कि वह इन तस्वीरों को प्रदर्शित करें ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...