Amritsarजालंधर : Myntra app पर शोपिंग करने से हुई ठगी

जालंधर : Myntra app पर शोपिंग करने से हुई ठगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सस्ती शोपिंग के चक्कर में ऐसे फंसी महिला 

जालंधर (ENS) : लोगों में ऑनलाइन खरीदारी की रुची बढ़ती जा रही है। जिसके कारण ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन साईबर क्राईम द्वारा लोगो से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हो रहा है। स्कैमर्स या ठग वाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे सोशल मैसेजिंग ऐप के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं।   ऐसा ही मामला एक गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्टर की पत्नी से साइबर ठगों ने करीब एक लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पैसा अलग अलग चार बैंक खातों में ट्रांसफर हुआ है। पीड़िता ने मामले की शिकायत फिलहाल साइबर क्राइम पोर्टल में दी है। जिसके बाद मामले की जांच सिटी साइबर क्राइम ब्रांच की टीम करेगी। किशनपुरा की रहने वाली सीमा दत्ता पत्नी दीपक दत्ता ने कहा है कि ऑनलाइन शॉपिंग ऐप myntra से उन्होंने एक बैग मंगवाया था। जिसकी कीमत करीब 518 रुपए थी और उसका तय डिलीवरी का समय 15 फरवरी यानी शुक्रवार को रखा गया था।

सीमा ने जब मिंत्रा ऐप से चेक किया तो पता चला कि 15 फरवरी को बैग डिलीवरी हो चुका है, मगर बैग उन तक नहीं पहुंचा। इसे लेकर ऐप के कस्टमर केयर में संपर्क किया गया, तो  स्पष्ट जवाब नहीं मिला। 17 फरवरी शनिवार को सीमा दत्ता के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। बात करने वाला व्यक्ति खुद को myntra ऐप का कर्मचारी बता रहा था। उसका कहना था कि उनका पार्सल ब्लॉक हो चुका है, सामान डिलीवर करवाने के लिए मात्र 6 रुपए की फीस गूगल पे से देनी होगी। इतना कह कर उसने कॉल काट दिया और दोबारा से कॉल करके कहने लगा कि वह एक लिंक भेज रहा है, जिसे खोल कर फॉर्म भरना पड़ेगा और उसके बाद 6 रुपए की फीस भरनी होगी। सीमा द्वारा  लिंक खोलते ही उसके बैंक खाते से 4 बार में 99,996 रुपए निकल लिए गए। वह तुरंत बैंक गई जहां उसे शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...