जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पवन टीनू के हक में निकाला रोड शो, देखें Live

CM ने कहा- ‘ किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी’…  

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है। वहीं आज सीएम मान की मौजूदगी में आप उम्मीदवार पवन टीनू के हक में रोड शो किया गया। इस दौरान पार्टी के विधायक और अन्य नेताओं ने सीएम मान का जोरों शोरों से स्वागत किया। 

cm मान ने गत दिवस बठिंडा से आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां के पक्ष में रोड शो निकला था। जिसका बखान करते हुए cm मान ने ‘किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी ‘ गाकर एक बार फिर सुखबीर बादल पर उनके घरेलू मैदान पर काव्यात्मक कटाक्ष किया। आज जालंधर में पवन टीनू के हक़ में रोड शू के दौरान भगवंत मान ने अपनी कविता पढ़ी, किकली कलीर दी, बुरी हालत सुखबीर दी, समझ खुश आवे ना, वोट कोई थ्यावे ना, माखी उद्दे ना पिंडे तो, सीट फंस गई बठिंडा तो, कम्म कीते भगवंत ने, ओह साडी पार्टी दा अंत ने, रिश्वतखोरा नू कोई ढील नहीं, बिजली दा कोई बिल नहीं, कसिया च पानी है, नौकरिया देन वाली बड़ी लंबी कहानी है, लोक ओदो सानू चाहुंदे सी, जदो वड्डे बादल साहब ज्योंदे सी, ओदो बाद समझी न सोची है, फेर अकाली दल दी फत्ती जीजे-साले ने पूछी है। मेरा उड़्या जावे सुकून वे, नाले सुक्की जावे खून वे, ज्यो नेदे आई जावे वोटां वाली 1 जून वे, असि मौज बड़ी लुत्ती है, घुग्गी शित्तर नाल कुट्टी है, हुण सादी जद सतौज वाले मन ने पुट्टी है।”


रोड शो दौरान रमन अरोड़ा में बताया कि लोगों में भरपूर जोश है। उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवार पवन टीनू की जीत पक्की है बस ऐलान होना बाकी है। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक उनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं स्वाति मालीवाल को लेकर उन्होंने कहा कि पॉलीग्राफ़ टेस्ट के दौरान जांच में  खुलासा होगा।

रोबिन सांपला ने कहा कि सब जानते है कि किस तरह से विपक्ष द्वारा हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग वोटों के जरिए इसका जवाब देंगे। बता दें कि सीएम मान आज जालंधर के 4 हलकों में रोड शो करने आए। इस दौरान उन्होंने  फिल्लौर, नकोदर, जालंधर कैंट और फिर आदमपुर में रोड शो किया। सीएम ने प्रत्येक हलके के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

इस रोड शो को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की गई थी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई और इलाके में पैनी नजर रखी गई। सीएम के रोड शो वाले रूट पर भारी फोर्स तैनात की गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...