Amritsarजालंधरः बच्चों की लड़ाई में हुई गर्भवती महिला के बच्चे की मौत,...

जालंधरः बच्चों की लड़ाई में हुई गर्भवती महिला के बच्चे की मौत, CCTV आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: बस्ती बावा खेल क्षेत्र में पड़ते न्यू राज नगर बीते 10 दिन पहले बच्चों की आपसी लड़ाई के कारण 2 पारिवारिक पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में साढ़े पांच महीने की गर्भवती महिला से मारपीट हुई थी। महिला को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां आज गर्भवती महिला के पेट में उसके साढ़े पांच महीने के बच्चे की मृत्यु हो गई। पारिवारिक सदस्यों का आरोप है कि पड़ोसी महिला ने उनकी गर्भवती महिला के पेट पर हमला किया था।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला सहित अन्य युवक गर्भवती महिला और उसके पति से हाथापाई कर रहे है। हालांकि कुछ लोग इस झगड़े में दोनों पक्षों को छुड़वाने की कोशिश भी कर रहे है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बच्चों की आपसी लड़ाई को लेकर वह दूसरे पक्ष के घर शिकायत लेकर गए थे कि उनकी लड़की के साथ बच्चे ने झगड़ा किया है। इस दौरान पीड़ित का कहना हैकि उन्होंने वह महिला से यह कहा कि बच्चों की लड़ाई है कल को बच्चों ने फिर इकट्ठे हो जाना है। लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान वहां पर महिला, बहू और 2 बेटे ने उनकी गर्भवती महिला के पेट में लाते मुक्के मारे।

जिस कारण गर्भवती महिला के बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा काफी हंगामा किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने शिकायत दी है उस पर उन्होंने कार्रवाई कर दी है। हालांकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने इंसाफ की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना लगा दिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आज 13 दिन हो गए है लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...