Amritsarजालंधर: संतोखपुरा में दो गुटों में हुई झड़प, हुआ भारी हंगामा, देखें...

जालंधर: संतोखपुरा में दो गुटों में हुई झड़प, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,वरुण/हर्षःशहर में रोजाना अराजक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन जिले में क्राइम की वारदाते सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला लंबा पिंड किशनपुरा रोड पर संतोखपुरा से सामने आया हैं। जिसमें मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हंगामा हो गया। जिसके बाद एक सिख युवक द्वारा दुकान मालिक के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए गए हैं। 

मामले को लेकर मिली जानकारी अनुसार एक सिख युवक जोकि एक दुकान पर काम करता था। जिसे दुकान मालिक द्वारा एक-दो बार पहले ही काम पर से निकाल दिया गया था। लेकिन वह अपनी माफी मांग कर दोबारा काम पर लग गया था। बीते दिन देर रात एक बार फिर से दुकान मालिक द्वारा युवक को काम पर से निकाल दिया गया। जिसके बाद वह अपने साथियों समेत उन दुकान पर पहुंचा और उसने वहां पर खूब हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामेंं दौरान दोनों गुटों में धक्का-मुक्की भी हुई। आरोप लगाए गए हैं कि युवक ने अपनी दस्तार उतार कर हंगामा करना शुरू कर दिया।

वहीं इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस झगड़े के दौरान फायरिंग भी हुई है। करीब दो घंटे हुई आपसी झड़प के दौरान सड़क पर चलने वाले लोगों को भी काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। बता दें कि दोनों पक्षों में हंगामा इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने इस घटना की जानकारी पुलिस दी। जिसके बाद थाना रामा मंडी के एसएचओ नवदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसएचओ नवदीप ने मामले को शांत करवाया। एसएसओ नवदीप ने दुकान के अंदर गए और बाहर से पुलिसकर्मियों ने शटर को बंद कर दिया। घटना की जानकारी एसएचओ नवदीप ने एसीपी निर्मल सिंह को दी। जिसके बाद एसीपी निर्मल सिंह ने दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के बाद थाने ले गए। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस टीम की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...