जालंधरः मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झड़प, युवक ने झाड़ू से महिला पर किया हमला, देखें CCTV

जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में स्थित लसूड़ी मोहल्ला मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि गली में होली के रंग बिखरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। घटना में जहां बुजुर्ग महिला घायल हुई है, वहीं दूसरे पक्ष की लड़की भी घायल हुई है। इस घटना में घर के बाहर बैठी महिला पर युवक ने झाड़ू से हमला कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक घर के बाहर कुर्सी पर बैठी महिला पर झाड़ू से हमला करता है। तभी अन्य युवक छुड़वाने के लिए आ जाता है और उक्त युवक को पकड़ साइड पर ले जाता है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह ने कहा कि होली का रंग बिखरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक ही गली के रहने वाले है। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को लेकर कहाकि वह अभी साफ नहीं हुआ है और ना ही पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मुहैय्या करवाई है। पुलिस ने कहाकि दूसरे पक्ष की लड़की भी इस घटना में घायल हुई है। ऐसे में दोनों पक्षों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पार्टियों को थाने में बुलाकर शिकायत दर्ज की जा रही है। 

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...