जालंधरः सीएम आफिस ने कमिशनर से मांगा बांसल की बिल्डिंग का रिकार्ड 

सरकार को धोखा देने वालों की जा सकती है नौकरी…

जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः महानगर में बन रही नाजायज इमारतों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसे कम करने के लिए सीएम भगवंत मान की सरकार एक कड़ा फैंसला लेने जा रही है। जिसकी शुरुआत जालन्धर से हुई है। सीएम आफिस की ओर से पिछले सालों दौरान डिमोलिश और सील की गई सभी बिल्डिंगों का रिकार्ड तलब कर लिया है जिसकी जल्द जांच शुरु होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी की सरकार उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।

जिन्होने डिमोलिश करने के बाद नाजायज इमारतो को मिलीभगत कर दोबारा बनवाया। इस सबंधि लाडोवाली रोड फाटक के समीप कार्नर पर बनी बांसल की बिल्डिंग का नाम शामिल है। इस बिल्डिंग को एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने नवंबर 2022 डिमोलिश किया था इसके बाद इमारत का नया नक्शा या राजीनाम किए बिना ही यहां दूसरी मंजिल पर लैंटर डाल दिया गया। शिकायतकर्ता ने सीधेतौर पर एटीपी सुखदेव वशिष्ट को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कारवाई की मांग की है। 

कांग्रेसी नेता के करीबी द्वारा यह अवैध निर्माण 2022 दौरान हुए विधानसभा चुनावों के दिनों में शुरु करवाया गया था मगर सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस बिल्डिंग का एक राजीनामा किया गया जिसमें मौके पर बनी बेसमैंट का जिक्र नहीं किया गया पूर्व कमिशनर करनेश शर्मा की ओर से बिना जांच किए इस राजीनामे को पास कर दिया गया।

इस राजीनामे के बाद प्राप्टी मालिक ने बेसमैंट के अलावा ओपन स्पेस में सीढ़ियों का निर्माण कर लिया जिसे नवंबर 2022 में एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने डिमोलिश कर दिया। ताजा तस्वीर अनुसार अब दोबारा वहीं सीढ़ियां बना ली गई और दूसरी मंजिल पर भी लैंटर डाल दिया गया। मामले में सीवीओ को भी शिकायत भेजी गई है आने वाले दिनों में विजीलैंस जालन्धर में दबिश दे सकती है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...