जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह सहित 3 सनैचर किए गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू के दिशानिर्देशों पर डीसीपी जसरकिरणजीत सिंह तेजा और डीसीपी जगमोहन सिंह की अगुवाई में एडीसीपी अदित्य के अंतर्गत पड़ती सब-डिविजन कंटोनमेंट की टीम ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र लक्षमण सिंह, रशपाल सिंह पुत्र बलवीर कुमार दोनो वासी गांव भुलाराई कपूरथला, साहिल पुत्र अनिल कुमार वासी गांव बेगमपुरा, सुखराज सिंह पुत्र सोमनाथ वासी राणेवाल नवांशहर, लवप्रीत पुत्र बलवीर चंद वासी हदियाबाद, साहिल पुत्र विजय कुमार मोहल्ला ड्डर मोहल्ला फगवाड़ा को तौर पर बताई जा रही है। एसीपी बब्बनदीप सिंह ने बताया कि थाना सदर के प्रभारी अजैब सिंह औजला और उनकी टीम ने उक्त आरोपियों को वारदातों मे इस्तेमाल होने वाले बिना नंबर के 4 मोरटसाइकिल और 8 मोबाईल फोन सहित काबू किया है।  

इसी तरह थाना सदर की पुलिस ने सनैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान किशन कुमार उर्फ किशन पुत्र चेत राम निवासी जमशेर जालंधर, रिषी पुत्र सुरजीत निवासी महेतपुर जालंधर, जसकरण उर्फ करण पुत्र जैले निवासी जमशेर जालंधर के तौर पर बताई जा रही है। पीड़ित शाहनवाज पुत्र मोहम्मद खतीब निवासी गांव उदोपुर जालंधर ने बताया कि वह गत 25 अक्तूबर को दोपहर बजे साइकिल पर जा रहा था, उसी समय 3 व्यक्ति मोटरसाइकिल नंबर PB-08-CQ-8438 पर सवार होकर आए उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे धक्का मारकर वीवो कम्पनी का काले रंग का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया है। पुलिस जांच में पकड़े गए सभी आरोपियों से लूटपाट की वारदातों के अन्य खुलासे हो सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...