Amritsarजालंधरः अकाली दल में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता केपी का...

जालंधरः अकाली दल में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता केपी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं आज कुछ देर में मोहिदंर केपी के अकाली में शामिल होने की चर्चा छिड़ी हुई है। दूसरी ओर अकाली दल में शामिल होने से पहले मोहिंदर केपी मीडिया के सामने आए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका परिवार कांग्रेस की काफी समय से सेवा करता आ रहा है। वहीं उन्होंने अपने पिता को लेकर कहा कि वह भी कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए उनके पिता ने कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सेवा करते हुए उनके पिता शहीद हो गए।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

केपी ने कहा कि ऐसे में शहीदों के परिवार को अनदेखा करते हुए उनके परिवारों के साथ बेइंसाफी हो रही हो, तो मन को काफी ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी को नहीं छोड़ा है पार्टी ने उन्हें निकाला है। उनका आरोप है कि पार्टी ने उन्हें धक्के मारकर दरकिनार किया गया। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में भी पार्टी ने उन्हें दर किनार किया था। ऐसे में केपी ने कहा कि पार्टी द्वारा बार-बार दरकिनार करने से उनके मन को काफी ठेस पहुंची है। केपी ने कहा कि आज समय आ गया है कि पार्टी बताए कि 2 साल से उन्होंने की हुई गलती में कोई सुधार नहीं किया है।

केपी ने पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी के नेता आज भी दोहराई हुई गलती से सबक ले लें, नहीं तो कांग्रेस वर्कर उन्हें सपोर्ट नहीं करेंगे। वहीं पिछले चुनावों में नाराजगी को लेकर केपी ने कहा कि अभी तक उन्हें पार्टी के किसी नेता का कोई फोन मनाने के लिए नहीं आया है। वहीं अकाली दल में शामिल होने को लेकर और जालंधर से उम्मीदवार घोषित किए जाने को लेकर केपी ने कहा कि वह पार्टी ने तय करना है। केपी ने कहा कि पार्टी की कौर कमेटी अगर उन्हें टिकट देगी तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। वहीं चन्नी की रिश्तेदारी को लेकर कहा कि जिस तरह पार्टी ने उनके साथ बर्ताव किया है, उससे वह काफी दुखी है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...