Jalandharविवादों में घिरने के बाद Jalandhar कांग्रेस सांसद Channi ने मांगी माफी,...

विवादों में घिरने के बाद Jalandhar कांग्रेस सांसद Channi ने मांगी माफी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को बीते दिन महिला चुनाव आयोग राज लाली गिल ने गिद्दड़बाहा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग के प्रचार के दौरान महिलाओं और ब्राह्मण व जट समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी किया था। इस दौरान राज लाली गिल ने सासंद चन्नी को एक दिन में मामले पर जवाब देने के लिए कहा था। वहीं इस मामले में आज चन्नी ने लिखित में माफी मांग ली है। मीडिया से बात करते हुए चन्नी ने कहा कि वह मनगढ़त बात नहीं करते है। उन्होंने कहा कि वह किसी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते। चन्नी ने कहा कि अचानक तौर पर उन्होंने सुना सुनाया चुटकुला सुनाया था।

चन्नी ने कहा कि वह झुककर चलने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातों के किसी की भावना को ठेस पहुंची तो वह उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगते है। चन्नी ने कहा कि वोटों के दौरान महिलाओं ने भारी गिनती से वोट दी थी। चन्नी ने कहा कि महिला आयोग ने राज लाली गिल से कहना चाहते है महिला आयोग ने पहले भी उन्हें नोटिस जारी किया था और अब फिर से वोटों के दौरान उन्हें नोटिस जारी किया है, चन्नी ने कहा कि लेकिन वह उस ओर नहीं जाना चाहते। चन्नी ने कहा कि अगर किसी को भी उनकी बातों से ठेस पहुंची है तो वह दोबारा हाथ जोड़कर माफी मांगते है।

बता दें कि बीते दिन चन्नी के मामले में महिला आयोग ने ये भा कहा कि वह लोकसभा स्पीकर को भी इसे लेकर पत्र लिखेंगे। साथ ही इसे लेकर पंजाब चुनाव आयोग ने कहा है कि हमारे पास चन्नी के सारे घटनाक्रम को लेकर कोई शिकायत नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि गिदड़बाहा चुनाव प्रचार के दौरान चन्नी ने कहा था कि एक जट की 2 पत्नियां हैं। दोनों एक दूसरे को कुत्ते की बीवी कहती हैं। यही हाल भाजपा और आम आदमी पार्टी का है। इस बयान पर पंजाब महिला आयोग ने चन्नी को नोटिस जारी किया था। एफआईआर दर्ज करने से पहले आयोग ने चन्नी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...