Amritsarजालंधरः केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, महिलाएं ने किया...

जालंधरः केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, महिलाएं ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/हर्ष कुमारः महिला कांग्रेस की तरफ से आज केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के चलते प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान सभी महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान पार्षद जसलीन सेठी ने बताया कि सिलेंडर की बढ़ रही कीमतों के कारण आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बढ़ रही पैट्रोल-डीजल की कीमतों पर मोदी सरकार को लगाम लगानी चाहिए। इस दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई से निजात दिलाने की केंद्र सरकार से अपील की।

कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई से समाज का हर तबका तकलीफ में है। सरकार को चाहिए कि रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के दाम में तत्काल कमी की जाए। इससे लोगों को फौरी तौर पर महंगाई से राहत मिल जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि “देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रण करने में नाकाम है। एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ती महंगाई से हर कोई परेशान है। गैस के दाम तीन-चार सौ से बढ़कर 1100 के करीब हो गए हैं।

कांग्रेसी महिलाओं का कहना है कि बेरोजगारी और महंगाई से गरीबी व भुखमरी बढ़ रही है। भूख से जूझ रहे देशों की श्रेणी में भारत पिछड़कर 121 देशों में 107वें पायदान पर पहुंच गया है। सरकार उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक निवेश ही नहीं कर रही है। जिससे देश में रोजगार नहीं बढ़ रहा है तथा जनता की गरीबी व बदहाली बढ़ रही है। सरकार की इन नीतियों से अमीर और अमीर और गरीब और गरीब हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश में 23 करोड़ लोग गरीबी में जी रहे हैं, जबकि देश के पूंजीपति लगातार अमीर बन रहे हैं। बजट में खाद्य सब्सिडी में भी 90 हजार करोड़ रुपए की कटौती की गई है। मोदी सरकार में न्यायपालिका जो एक संवैधानिक संस्था है, पर हमले निरंतर बढ़ रहे हैं। सरकार न्यायपालिका में भर्ती प्रक्रिया को लेकर निरंतर टकराव की स्थिति में है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...