Amritsarजालंधरः इस दिन से पहले होंगे निगम चुनाव, गवर्नर ने दिए आदेश

जालंधरः इस दिन से पहले होंगे निगम चुनाव, गवर्नर ने दिए आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को इन चुनाव कराने के लिए पत्र लिखकर नगर निगम चुनाव का बिगुल बजा दिया है। दरअसल, 5 नगर निगमों में चुनाव करवाने के लिए पंजाब सरकार ने लिखा है। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अगस्त महीने में जारी आदेशों के बाद पंजाब सरकार इन चुनावों को लेकर हरकत में आ गई थी और वार्ड बंदी का काम तेज किया गया था। लोकल बॉडी विभाग की तरफ से चुनाव आयोग को लैटर लिखा गया है।

गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अब लोकल बॉडी ने भी चुनाव आयोग को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा है। लोकल बॉडी की तरफ से जारी खत के अनुसार अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाढ़ा में सरकार को 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने होंगे। जिसमें अब एक महीने का समय ही रह गया है। दरअसल, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना व पटियाला में जनवरी 2023 से ये चुनाव पेंडिंग चल रहे हैं, जबकि फगवाढ़ा को नगर निगम बनाए जाने के बाद अभी तक चुनाव हुए ही नहीं हैं। वार्ड बंदी का काम पूरा ना होने के कारण ये चुनाव लगातार लेट हो रहे थे।

गवर्नर पंजाब ने नगर निगम चुनावों के अलावा 39 नगर परिषदों के चुनाव करवाने की भी मंजूरी दी हुई है। फिलहाल इन्हें लेकर अभी नोटिफिकेशन या लैटर अभी नहीं लिखा गया है। ये नगर निगम चुनाव पुरानी वार्ड बंदी के अनुसार होंगे या नई, इस पर असमंजस बना हुआ है। दरअसल, वार्ड बंदी का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। नई वार्ड बंदी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर लोकल बॉडी इसे कुछ दिनों में फाइनल कर देती है तो ये चुनाव नई वार्ड बंदी के अनुसार ही होंगे, अन्यथा इन्हें पुरानी वार्ड बंदी के साथ ही लागू करना पड़ेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...