जालंधरः वेंडरों से मीटिंग के बाद विवादों में घिरा कॉरपोरेशन, पुलिस व नगर निगम हुए आमने-सामने

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम में विवाद होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, पुलिस अधिकारियों द्वारा वेंडरों का स्टिंग करने और उसके वीडियो भी बनाए जाने के बाद दोनों एक दूसरे के आमने सामने हो गए हैं। वेंडर का आरोप है कि निगम के अधिकारी उनसे रेहड़ियां-फड़ियां लगाने के लिए पैसा लेकर जाते हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो पुलिस द्वारा बनाए गए हैं। जिसके बाद उक्त वीडियो को नगर निगम को सौंपा जाने की सूचना है।

दरअसल, बीते दिन हुई मीटिंग में सभी वेंडरों ने आरोप लगाए है कि नगर निगम के अधिकारी उनसे पैसा लेते हैं। जिसके बाद वह अपनी रेहड़ी-फड़ी लगा पाते हैं। बीते दिन फड़ी वालों ने अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में कहा था कि सरकार द्वारा साल 2012 में एक स्ट्रीट वेंडर एक्ट बनाया था। जिसमें सरकार ने प्रस्ताव रखा था कि फड़ी वालों के लिए स्ट्रीट वेंडर जोन बनाए जाएंगे। मगर सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। इससे हमारा क्या कसूर है। सरकार वेंडर जोन बना है, हम वहां पर चले जाएंगे। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। इससे हम गरीबों का नुकसान हो रहा है। इसलिए नगर निगम के साथ मिलकर हमारी समस्या का हल किया जाए।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा किए गए स्टींग में हरिंदर यादव नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले 7 माह से जालंधर में रेहड़ी लगा रहे हैं। जब मुलाजिम ने पूछा कि कॉर्पोरेशन वाले कितने पैसे लेकर जाते हैं, तो उसने जवाब दिया कि कोई 100 तो कोई 200 रुपए लेकर जाता है। पैसे लेने के बाद कोई भी पर्ची नहीं दी जाती। इस दौरान बताया जा रहा है कि हरिंदर यादव ने कहा कि कभी बाइक और कभी कार पर कॉर्पोरेशन मुलाजिम पैसे लेने आते हैं। पीड़ित ने बताया कि उनका नाम तक उन्हें नहीं पता, मगर पैसे न देने पर कार्रवाई की धमकी देते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...