Amritsarजालंधरः बिना पार्किंग कमर्शियल बिल्डिंगों, रेहड़ियों और फड़ियों को लेकर एक्शन में...

जालंधरः बिना पार्किंग कमर्शियल बिल्डिंगों, रेहड़ियों और फड़ियों को लेकर एक्शन में CP Swapan Sharma

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या से निजात पाने के लिए जल्द ही नए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा एक्शन लेने जा रहे है। इसी के तहत आज पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों और अधिकारियों के साथ एक अहम मीटिंग की। बताया जा रहा है पुलिस कमिश्नर द्वारा बिना पार्किंग कमर्शियल बिल्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आज पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई मीटिंग में मुख्य तौर पर मुलाजिमों से शहर के ट्रैफिक के बारे में विस्तार से चर्चा की। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की इस मीटिंग में जालंधर सिटी पुलिस के सभी थाना इंचार्ज, मुंशी भी शामिल हुए।सीपी शर्मा ने मीटिंग में फील्ड मुलाजिमों से ट्रैफिक को लेकर चर्चा की।

जिसमें ज्यादातर मुलाजिमों ने शहर के सबसे व्यस्त बाराजों में रेहड़ियां-फड़ियां ही सबसे बड़ी समस्या को मुख्य कारण बताया। जिसके बाद सीपी शर्मा ने ट्रैफिक समस्या को लेकर आश्वासन दिया है कि जल्द नगर निगम के साथ मिलकर रेहड़ियों और फड़ियों के लिए अलग से व्यव्स्था बनाई जाएगी। जिससे शहर में जनता को परेशानियों का सामना न करने पड़े। वहीं सीपी शर्मा ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों में जिन कमर्शियल बिल्डिंग्स के बाहर पार्किंग नहीं है।

मगर फिर भी कमर्शियल बिल्डिंगों के बाहर वाहन खड़े किए जाते हैं। उन पर भी कार्रवाई के लिए कमिश्नरेट पुलिस नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई अमल में लाएगी। इसी के साथ थाना स्तर पर भी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के आदेश दिए गए हैं। दूसरी ओर शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए सीपी शर्मा ने कहा कि उन्होंने ट्रैफिक विंग और पीसीआर विंग को जॉइंट कर दिया गया है। इससे शहर के ट्रैफिक को सुरारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...