Amritsarजालंधर : पुलिस और गैंगस्टरों में गोलियां चलने के मामले में CP...

जालंधर : पुलिस और गैंगस्टरों में गोलियां चलने के मामले में CP का आया बयान , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिद्धू मुसेवाला कत्लकांड के आरोपी लक्की के गुर्गे मुठभेड़ में घायल

जालंधर, ENS:पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ के मामले में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में 16 से 17 गोलियां चली। हादसे में दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं एक पुलिस की टर्बन में गोली लगी है। उक्त पुलिस कर्मी को भी ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं आरोपियों से 2 वैपन बरामद किए है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उक्त आरोपी सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में शामिल जसमीत उर्फ लक्की के गुर्गे है। पुलिस ने बताया कि यह वहीं लक्की है जिसने मूसेवाला कत्ल में शामिल गुर्गों को शह दी थी। इस दौरान उनका पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर हुआ था। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में जालंधर का रहने वाला नितिन और होशियारपुर के बुल्लोवाल का रहने वाला आशीष है।

दोनों लॉरेंस गैंग से संबंध रखते हैं। दोनों USA में बैठे गैंगस्टर लक्की के इशारे पर शहर में दो लोगों को टारगेट करने वाले थे। इनके खिलाफ पंजाब में 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपियों के लिंक लॉरेंस गैंग के सक्रिय गैंगस्टर बिन्नी गुर्जर के साथ भी सामने आए हैं। दोनों आरोपी लक्की और गुर्जर के साथ काफी समय से लिंक में थे। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नामजद मन्नू और रूपे को सिद्धू की हत्या के बाद लक्की ने होशियारपुर में अपने पास ठहराया था। लक्की एक साल पहले USA भाग गया था।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एनकाउंटर सुबह करीब पौने 10 बजे नाखा वाले बाग से सटी गुलमोहर कॉलोनी के अंदर हुआ है। नितिन और आशीष दो लोगों की टारगेट किलिंग के लिए जालंधर में घूम रहे थे। ये दोनों लोगों की रेकी कर चुके थे। CIA की टीम सूचना पर रेड करने के लिए गई थी। इस बीच टीम ने सड़क पर आरोपियों की आई-20 कार को घेरा लिया। इस दौरान ड्राइवर सीट पर बैठे आरोपी ने शीशे के अंदर से पुलिस पर गोली चलाई। गोली पुलिस मुलाजिम की पगड़ी पर लगी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों गैंगस्टर जख्मी हो गए। यह गैंगस्टर हत्या, एक्सटॉर्शन, सुपारी किलिंग, डकैती सहित कई मामलों में वांछित थे। वहीं आई-20 कार को वेरीफाई करवाया जा रहा है कि कार चोरी की तो नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...