जालंधरः 2 बच्चों की मां का घर से शव बरामद 

जालंधर, ENS: कैंट के आर्मी एन्क्लेव फेस-1 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 बच्चों की मां ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान 40 वर्षीय परमजीत कौर पत्नी अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं मृतिका की मां राज रानी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की करीब 17 साल पहले जालंधर कैंट के रहने वाले अमित कुमार के साथ शादी हुई थी। जिसके से उसे 2 बच्चे थे, जिसमें एक की उम्र 15 और दूसरे की 10 साल थी। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ भरत मसीह ने बताया कि परमजीत कौर ने अपने घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड किया था। सबसे पहले मृतक का शव उसके परिवार ने देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रू में दी गई थी। पुलिस को क्राइम सीन पर किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ना ही परिवार द्वारा किसी पर कोई शक जताया गया है। इसके चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की है। केस में सिर्फ एक डीडीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

राज रानी ने पुलिस को बताया कि परमजीत कौर आम आमदी क्लिनिक में काम करती थी। वहीं, पति अमित कुमार गांव में ही एक क्लिनिक चलाता था। परमजीत कौर पिछले काफी समय से अपने कर्ज को लेकर परेशान रहती थई। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शव को परिवार को सौंप देगी। जिसके बाद मृतिका का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, मृतका के परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है, जिसके चलते पुलिस ने फिलहाल सीआरपीसी 174 की कार्रवाई कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...