Amritsarजालंधरः Khalsa College के प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला 

जालंधरः Khalsa College के प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: खालसा कॉलेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रधान लक्ष्य कपिला पर कालेज के अंदर घुस कर कुछ हमलावरों ने जानलेवा हमले करने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस घटना में हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला करके लक्ष्य कपिला को बुरी तरह से घायल कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गए।कहा जा रहा है कि हमला करने वाला मुख्य आरोपी बैंक डकैती में जमानत पर बाहर आया है। वहीं घटना की जानकारी देते प्रधान लक्ष्य कपिला के पिता चंदर शेखर ने बताया कि वह कोट किशन चंद मोहल्ला के रहने वाले है। शनिवार को उनका बेटा कैंटीन के बाहर खड़ा था। पिता ने बताया कि कुछ युवक कॉलेज की लड़की को छेड़ रहे थे। जिसका लक्ष्य ने विरोध किया था। इसी दौरान विनय तिवारी नाम का युवक अपने साथियों के साथ आया और लक्ष्य पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि 3 हमलावर कॉलेज के अंदर आए थे जबकि 10 से 12 युवक कॉलेज के बाहर खड़े थे। आरोपियों ने लक्ष्य पर बुरी तरह से तेजधार हथियारों से हमला किया जिसमें लक्ष्य के हाथ की नसें तक कट गई। आनन फानन में लक्ष्य को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रैफर कर दिया। करीब 4 घंटों के ऑपरेशन के बाद लक्ष्य को बचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि लक्ष्य के हाथ की नसें कुछ कट गई है जबकि कुछ डैड हो चुकी है। हाथ काम करने में करीब 9 महीने लग जाएंगे। इस मामले की सूचना मिलते ही थाना नई बारादरी के एएसआई बलकरण सिंह मौके पर पहुंच गए। फिलहाल लक्ष्य के बयान नहीं हो पाए है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...