Amritsarजालंधरः मास्टर सलीम के खिलाफ दर्ज हुई FIR को लेकर DSP का...

जालंधरः मास्टर सलीम के खिलाफ दर्ज हुई FIR को लेकर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाबी सूफी गायक मास्टर सलीम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। माता चिंतपूर्णी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं इस मामले को लेकर फिल्लौर के डीएसपी सिमरनजीत सिंह का बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा मास्टर सलीम के खिलाफ माता चिंतपूर्ण दरबार को लेकर ऐतराज योग टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस के मामले में थाना गोराया में धारा 295 ए के अधीन एफआईआर दर्ज की गई है। 

बता दें कि आज मुबंई से आए शिवसेना नेता ने माता चिंतपूर्णी को लेकर की गई मास्टर सलीम के द्वारा टिप्पणी पर सवाल खड़े किए है। वहीं उनसे जब बात की गई कि हिंदू नेता ने चिंतपूर्णी दरबार में जाकर मास्टर सलीम से माफी मंगवाई थी, तो इस पर उन्होंने कहा कि 2 चार लोग इकट्ठे होकर माफी मंगवाने वाले कौन होते है। इस पर शिवसेना नेता ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मास्टर सलीम को या तो जुर्माना लगाया जाए या कोई उन्हें सजा दी जाए।  
     
इस दौरान उन्होंने पटियाला में कुछ नेताओं पर इस मामले को लेकर सवाल खड़े किए है। शिव सेना नेता ने कहा कि इस मामले में सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उनका कहना है कि अब जल्द से जल्द मास्टर सलीम को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले को लेकर वह ज्यादा कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि हिंदू समाज को लेकर कोई भी अपनी मर्यादा को ना तोड़े। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में मास्टर सलीम और कन्हैय्या मित्तल के बीच जो विवाद हुआ है, उसके बारे में सभी लोगों को पता है। वहीं उन्होंने जी खान का इस मामले को लेकर जिक्र किया है। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि हिंदू समाज को लेकर कोई भी अपनी मर्यादा को ना तोड़े। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में मास्टर सलीम और कन्हैय्या मित्तल के बीच जो विवाद हुआ है, उसके बारे में सभी लोगों को पता है। वहीं उन्होंने जी खान का इस मामले को लेकर जिक्र किया है। उन्होंने मास्टर के जागरण करने के मामले को लेकर कहा कि हम जागरण में जाकर इस मामले का विरोध नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि हम हिंदू मर्यादा में रहकर मास्टर सलीम के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। शिवसेना नेता ने कहा कि अगर हम जागरण में जाकर उसका विरोध करेंगे तो वह गल्त होगा। इसलिए किसी धार्मिक प्रोग्राम में जाकर वह सलीम का विरोध नहीं करना चाहते।

वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार मास्टर सलीम का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के थाना कैंट में मास्टर सलीम के खिलाफ दी गई शिकायत पर केस दर्ज न करने पर शिकायकर्ता ने कोर्ट की तरफ अपना रुख किया है। जानकारी मिली है कि दिवान नगर निवासी गौरव ने अदालत में एसएचओ के खिलाफ CrPC की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने की अपील की है। माननीय जज ने याचिका को स्वीकार कर जूनियर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मिस अर्पणा ने 21 सितंबर को थाना कैंट के प्रभारी को तलब किया है। अपने आदेश में कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि थाना कैंट के एसएचओ जो शिकायत उनके पास पहुंची थी, उसके बारे में अपनी रिपोर्ट और जवाब कोर्ट में दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...