Amritsarजालंधरः दो गुटों में झड़प के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां

जालंधरः दो गुटों में झड़प के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर के तहत आते नकोदर के गांव कल्याणपुर से बड़ी सामने आई है। जहां दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में जमकर गोलियां और तेजधार हथियार चले। गोलीबारी की इस घटना में 1 राहगीर समेत 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को देर रात सिविल अस्पताल जालंधर में पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दो युवकों को बाजू और टांगों पर गोलियां लगी हैं। घायल लोगों की पहचान नकोदर निवासी राहुल, नवां पिंड (काला संघिया) निवासी शरणजीत और उग्गी गांव के रहने वाले हरमनबीर सिंह के रूप में हुई है।

DSP सुखपाल सिंह ने बताया कि नकोदर थाना सदर के एरिया में कल्याणपुर गांव में कोई प्लाट है, जिसे लेकर दो गुटों में आपसी तकरार गोलीबारी में बदल गई। दोनों की प्लाट पर कब्जे को लेकर पुरानी रंजिश थी। जिसमें यह सारा गोलीकांड हुआ। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नकोदर के कल्याणपुर में हुई गोलीबारी की घटना में एक राहगीर को भी गोली लगी है। घायल हरमन ने कहा कि वह तो अपने रास्ते से जा रहा था तो वहां पर प्लाट के पास फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान एक गोली उसकी बाजू में लग गई। वह तुरंत अस्पताल गया। जहां से उसे जालंधर भेज दिया गया।

चिट्टी निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जब रविवार शाम दोनों पक्ष इकट्ठे हुए तो रसूलपुर के रहने वाले दिल्ली नाम के व्यक्ति, गांव सहम के रहने वाले कालू कट्टा और दिलबर, मलसियां के रहने वाले जोहना और रवि, शाहकोट निवासी शेरा और नवी के साथ 15 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। ​​​​​​​​​​​​​​डीएसपी सुखपाल ने बताया कि देर रात पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...