AmritsarJalandhar: दफ्तर के उद्घाटन दौरान Operation Lotus को लेकर AAP प्रवक्ता ने...

Jalandhar: दफ्तर के उद्घाटन दौरान Operation Lotus को लेकर AAP प्रवक्ता ने विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिमाचल में पंजाबियों पर हो रहे हमले को लेकर दी चेतावनी 

जालंधर, ENS: वेस्ट में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा आज 120 फुटी रोड़ पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वहीं आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता राजविंदर कौर थियाडा ने कहा कि ऑपरेशन लोटस को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। आप प्रवक्ता थियाड़ा ने कहाकि जब हम ऑपरेशन लोटस को लेकर बात करते थे तो उस समय भाजपा की ओर से कोई कुछ नहीं बोला जाता था और आज जब शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस को लेकर आरोप लगाए तो इससे यह साबित हो गया कि भाजपा ने ही ऑपरेशन लोटस चलाया था और आज अकाली दल इस बात को स्वीकार कर रहा है। वहीं थियाड़ा ने पंजाब हिमाचल के लोगो में बिगड़ रहे हालत को लेकर हिमाचल के लोगों को चेतावनी दी ओर कहा कि लोग सुधर जाए।

आप प्रवक्ता राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा जब आम आदमी पार्टी ऑपरेशन लोटस को लेकर बात करती थी तब यह सभी मजाक समझते थे और आज अकाली दल द्वारा भाजपा पर आरोप लगाने के बाद यह बात साबित हो गई है कि  कौन इस ऑपरेशन को चला रहा था। उन्होंने पहले आम आदमी पार्टी के साथ भाजपा ने ऑपरेशन लोटस किया था, लेकिन आज अकाली दल के साथ हो रहा है। आप प्रवक्ता ने कहा कि अकाली दल अब बोलने लगा है कि भाजपा वाले ही ऑपरेशन लोटस चला रहे है। भाजपा वालो की नीति है यह ओर यह तोड़ने का काम करते है जो सरासर गलत है।

राजविंदर कौर थियाडा ने अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल अब बचा ही कहां है। लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। उन्होंने कहा कि चुनावों के नतीजे आने के बाद अब अकाली दल 2 फाड़ हो गया है। अकाली दल के 2 से 4 लीडर है जो इधर उधर चल रहे है पंजाब में अब अकाली दल खत्म है। पंजाब के लोगो को पता चल गया है कि अकाली दल ने पंजाब में क्या कुछ नहीं किया है। वहीं कांग्रेस को लेकर आप प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस थोड़ी बहुत है, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे है और इस बार वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत थप्पड़ मामले के बाद पंजाब और हिमाचल के लोगो में तनाव बढ़ता जा रहा है। आप प्रवक्ता ने कहा तनाव नहीं बढ़ना चाहिए और पंजाब के लोगो से मारपीट होना गलत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगो के यह समझना चाहिए कि उनके स्टेट के लोग पंजाब में पेट्रोल पंप रेस्टोरेंट सहित कई जगह पर काम करते है। लेकिन जब पंजाबी लोग हिमाचल के लोगों से ऐसा करने लगे तो उनको दिक्कत होगी। उन्होंने कहा हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और उनको चाहिए कि पंजाब के लोगों से जो हो रहा है उस पर बात करें। आप प्रवक्ता ने हिमाचल के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह ऐसा करने से हट जाए नहीं तो आपके लिए अच्छा नहीं होगा। हिमाचल के मुख्यमंत्री और चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसते कहा कि वीडियो बनाकर कुछ नहीं होता हिमाचल सीएम सुक्खू इस मामले पर कुछ करके दिखाएं। वहीं हिमाचल के लोगों को कड़े शब्दों में निंदा करते हुए थियाड़ा ने कहा कि पंजाब के लोगों से ऐसा व्यवहार करना वह बंद करे नहीं तो पंजाब के लोग उनको सबक सिखाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...