जालंधरः बस स्टैंड में सवारियां उठाने को लेकर भिड़े कर्मचारी, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में स्वतंत्रता दिवस पर जहां हर कोई आज जश्न मनाने में लगा हुआ था, वहीं बस स्टैंड पर सवारियों को लेकर बस कर्मियों का अनोखा रूप देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड के काउंटर नंबर एक पर कपूरथला जाने वाले बस अड्डे पर बस कर्मचारियों में जमकर लात-घूसे चलने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है सवारियां बिठाने को लेकर दो बस कर्मियों में यह झड़प हुई है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें दोनों बस कर्मियों की लड़ाई का मामला साफ दिखाई दे रहा है। सवारियां बिठाने को लेकर दोनों बस कर्मियों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। हालांकि वहां पर मौजूद लोग पहले तो तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन कुछ देर बाद लोगों ने दोनों बस कर्मियों को छुड़वाकर मामला शांत करवाया।

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर किसी भी बस कर्मी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वहीं पुलिस अधिकारियों से इस मामले को लेकर जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसा कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। अगर कोई कर्मी शिकायत दर्ज करवाता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...