Amritsarजालंधरः परिवार का आरोप, महिला से परेशान होकर भाई ने किया सुसाइड

जालंधरः परिवार का आरोप, महिला से परेशान होकर भाई ने किया सुसाइड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/हर्षः महानगर के थाना 3 के अंतगर्त आते अट्टारी बाजार के कादोवाली मोहल्ला में 22 साल के युवक ने आज अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान माधव चड्ढा पुत्र विमल चड्ढा के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई पार्थ चड्ढा ने बताया कि माधव की किसी तालाकशुदा महिला मेघा नामक के साथ संबंध थे। उक्त महिला के दो बच्चे भी है। उक्त मेघा करोल बाग की रहने वाली है।

मेघा नामक महिला के साथ थे मृतक माधव के संबंध 

मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाई के मेघा नामक महिला के साथ संबंध थे और माधव परिवार को उक्त महिला के साथ शादी करने के लेकर बार-बार कह रहा था। माधव ने मरने से कुछ दिन पहले परिवार को बताया कि मेघा उससे शादी करने के लिए परेशान कर रही है। मृतक के भाई ने बताया की महिला से परेशान होकर आज माधव ने घर में पंखे के साथ रस्सी बांधकर सुसाइड कर लिया।

मृतक के भाई ने बताया कि आज जब वह माधव के कमरे में गया तो उसने देखा कि भाई पंखे के साथ लटका हुआ था और वह उससे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने माधव को मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि परिवार के बयान ले लिए है, बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

सदमें में गई मृतक माधव की छोटी बहन 

हादसे को लेकर मृतक के दोस्त मोंटी ने बताया कि माधव के शव को पंखे से उतारते समय उसकी छोटी बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जिसके बाद माधव की छोटी बहन सदमे में चली गई। बता दें कि मृतक की मां कुछ दिन पहले अपनी आंख का आप्रेशन करवाने के लिए लुधियाना में निजी अस्पताल में गई हुई थी, जहां आप्रेशन के बाद अभी मृतक की मां अस्पताल में ही भर्ती है। मृतक की मां को जैसे ही बेटे की मौत के बारे में आज पता चला तो वह भी सदमे में चली गई।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...