जालंधर: विवादों में फंसे मशहूर Singer Randhawa Brothers, जानें मामला

चंडीगढ़ः सभ्याचारक सिंगर रंधावा ब्रदर्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक लड़की के मामले को लेकर दोनों भाई बटाला डीएसपी कार्यालय पहुंचे। तभी उक्त लड़की के परिजन भी भारी भीड़ में जुट गए और दोनों गायक भाइयों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में हंगामा करने लगे। वहीं बटाला पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के बयान सुने।

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लड़की की मां हरजीत कौर ने कहा कि  रम्मी रंधावा और प्रिंस रंधावा पंजाबी संस्कृति के कई गाने गाते हैं लेकिन वे खुद संस्कृति से पीछे हटकर गलत काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंस रंधावा, जो पहले से शादीशुदा हैं लेकिन वह मेरी  शादीशुदा बेटी को अपने साथ रख रहा है।  प्रिंस मेरी बेटी की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने पर लगा हुआ है।  न तो हमें अपनी बेटी से मिलने देता है और न ही उसके बच्चों से मिलने और हमें धमकी भी दी जाती है। हरजीत ने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई। सूत्रों के अनुसार जब डीएसपी के दफ्तर अंदर बैठे दोनों भाइयों का बयान लेने के लिए पत्रकारों ने बताचीत करनी चाही तो रम्मी रंधावा ने कुछ बोलने से साफ इंकार कर दिया। 
डीएसपी ललित कुमार ने मामले के बारे में कहा कि उक्त लड़की बालिग है और वह अपनी मर्जी से अपने गायक ब्रदर्स प्रिंस रंधावा के साथ रह रही है।आज इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। बाकी जांच के दौरान जो भी जरूरी कानूनी कार्रवाई होगी वो की जाएगी। 

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...