Amritsarजालंधर के इस थाने में राम रहीम के खिलाफ FIR दर्ज, देखें...

जालंधर के इस थाने में राम रहीम के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्ष: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर की मुश्किले एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम पर श्री गुरु रविदास जी के बारे में गलत इतिहास बताने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने पतारा थाने में राम रहीम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने आरोप में धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला 7 मार्च को दर्ज हुआ है।

बताया जा रहा है कि जब वह पैरोल पर बाहर आए थे तो उनके द्वारा किए गए समागमों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उनके द्वारा समागमों में श्री गुरु रविदास व भगत कबीर जी के बारे में गलत इतिहास बताया गया है। इस बात को लेकर भाईचारे में रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि कुछ दिन पहले बाबा राम रहीम ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड की थी जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज और सतगुरु कबीर महाराज जी के बारे गलत टिप्पणियां की थी। जिसको लेकर श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के पंजाब प्रधान जस्सी तलहन ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस के आधार पर आज थाना पतारा में बाबा राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान जस्सी तल्हण ने बताया कि 5 फरवरी को सिरसा में हुए सत्संग में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम ने कबीरदास और रविदास महाराज के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने गुरुओं को शराबी और ड्रामेबाज कहा था। डेरा मुखी ने गुरु रविदास और कबीर महाराज को बाप-बेटा बना दिया था जो एक ही समय में पैदा हुए थे। जो कहानी डेरा मुखी ने सुनाई वह इतिहास के किसी भी पन्ने में नहीं है, जिसमें गुरु रविदास, कबीर महाराज शराब के नशे में बोतल हाथ में लिए वेश्या के साथ महाराजा वीर सिंह के दरबार में पहुंचते हैं तो शराब के नशे में देख वीर सिंह उन्हें उठकर प्रणाम नहीं करता जबकि वह उनके गुरुदेव थे। जब सत्संग की वीडियो वायरल हुई तो उन्होंने कई कानूनी सलाहकारों को दिखाया जिन्होंने कहा कि यह तो साफ तौर पर भावनाएं आहत करने का मामला है। जिसके बाद उन्होंने जालंधर के थाना पतारा में इसकी शिकायत की। जांच के बाद जालंधर देहात के थाना पतारा में 295 ए के तहत मामला दर्ज हुआ है। 

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...