JalandharJalandhar: Trans World Associates Immigration के खिलाफ हुई FIR दर्ज, देखें वीडियो

Jalandhar: Trans World Associates Immigration के खिलाफ हुई FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: Trans World Associates Immigration के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल, पीड़ित सुखदेव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने बेटे करनवीर को कनाडा भेजना था। जिसके चलते उन्होंने Trans World Associates Immigration से कनाडा की 1.55 हजार की टिकट करवाई थी। जिसके बाद ट्रैवल एजेंट ने 21 अगस्त 2023 को टिकट बुक कर दी थी, लेकिन उस दौरान उन्हें टिकट नहीं दी गई। हवाई यात्रा के कुछ दिन पहले जब ट्रैवल एजेंट द्वारा दी गई टिकट चैक की गई तो उसमें ट्रैवल एजेंट तरनदीप सिंह सिक्का ने उनसे पूरे पैसे लेकर टिकट दुबई तक की बना दी।

पीड़ित ने कहा कि जिसके चलते उनका बेटा कनाडा नहीं जा पाया। उन्होंने कहा कि जब वह ट्रैवल एजेंट के पास आए। इस दौरान पहले तो ट्रैवल एजेंट ने पैसे वापिस करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब वह पिछले 3 माह से दफ्तर के चक्कर काट रहा है। काफी चक्कर काटने के बाद उसे 50 हजार रुपए ही ट्रैवल एजेंट ने दिए है, जबकि एक लाख रुपए अभी नहीं लौटाए गए। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि अब ट्रैवल एजेंट उसके पैसे वापिस नहीं दे रहा है। जिसके चलते उसने थाना बारादरी में ट्रैवल एजेंट के खिलाफ ठगी की मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद ट्रैवल एजेंट को 11 मार्च 2024 को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह जांच में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा। जिसके बाद जांच पड़ताल करने पर सामने आया कि तरनजीत सिंह ने करनवीर को कनाडा की जाली टिकट देकर धोखाधड़ी की है। जिसके बाद एएसआई बलविंदर सिंह ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ आईपीसी धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बतायाकि मामला दर्ज होने के बावजूद ट्रैवल एजेंट के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते आज पीड़ित ने मीडिया के जरिए प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...