AmritsarJalandhar: SHO और ACP पर निहंगों द्वारा हमले करने के मामले में...

Jalandhar: SHO और ACP पर निहंगों द्वारा हमले करने के मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गढ़ा रोड पर पिम्स हॉस्पिटल के पास शराब ठेके को लेकर निहंगो व पुलिस में विवाद होने का मामला सामने आया था। जिसमें निहंग सिंहों  समय एसएचओ और एसीपी घायल हो गए थे। वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी-2 के आदित्य ने बताया कि SHO और ACP माडल टाउन हरजिंदर सिंह पर निहंगों के हमले को लेकर एक खबर प्रसारित की जा रही है। इस घटना पर टिप्पणी करते हुए ADCP आदित्य ने मीडिया को बताया कि कमिश्नरेट पुलिस को 4-5 व्यक्तियों के बारे में छोटी बारादरी में अशांति फैलाने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थान पर पहुंची और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन 7 में धारा 307, 353, 186, 160, 148 और 149 आईपीसी के तहत एफआईआर नंबर 62 दिनांक 21-06-2024 दर्ज की गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि आज पिम्स हॉस्पिटल के पास शराब ठेके को लेकर निहंगो व पुलिस में विवाद हुआ था। इस दौरान पुलिस निहंगों से कृपाण छीनकर हिरासत में लेते हुए नजर आई थी। एसीपी माडल टाउन हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिम्स अस्पताल के पास निहंगों द्वारा ठेके को जबरदस्ती बंद करवाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निहंग सिंहों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि ठेके के बाहर धमकी भरे बोर्ड लगाने के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस पार्टी पर निहंग सिंहों द्वारा हमला कर दिया गया। हालांकि पुलिस इस हमले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है और न ही एनकाऊंटर न्यूज़ हमले की पुष्टि करता है।  यह जानकारी मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियो द्वारा दी गई है।  

 इस घटना थाना 6 के एसएचओ और एसीपी माडल टाउन घायल हो गए। वहीं पुलिस अधिकारियों के घायल होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने 6 निहंग सिंहों को हथियारों सहित हिरासत में ले लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार एसीपी और एसएचओ के हाथों में चोटें आई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...