JalandharJalandhar: Nooran Sister और Kunal Passi मामले में FIR दर्ज, ACP का...

Jalandhar: Nooran Sister और Kunal Passi मामले में FIR दर्ज, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मशहूर सूफी गायिका ज्योति नूरां और कुणाल के साथ हुए विवाद को लेकर एसीपी निर्मल सिंह का बयान सामने आया है। इस मामले में एसीपी ने बताया कि थाना रामामंडी में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। जहां कुणाल पासी ने ज्योति नूरां द्वारा अज्ञात व्यक्तियों से हमला करवाने के आरोप लगाए, वहीं ज्योति नूरां ने कुणाल पासी और अज्ञात व्यक्तियों पर गलत हरकत करने के आरोप लगाए।

एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन रामा मंडी जालंधर में धारा 74, 76, 351 और 3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी ने कहा कि ज्योति नूरां के बयान दर्ज करवाए और कहाकि वह सोशल मीडिया के जरिए फोन करके उसे परेशान करता था और कहता था कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो मौजूद है, जिसे वह वायरल कर देगा। इसी को लेकर ज्योति को देर रात कुणाल ने फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद कुणाल पासी से मिलने के लिए ज्योति नूरां लिद्दड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंची। इस दौरान ज्योति नूरां ने देखा कि वहां पर कुछ अन्य युवक भी मौजूद है।

एसीपी ने कहा कि ज्योति बात सुनने के लिए कुणाल के पास गई, लेकिन वहां पर कुणाल और उसके साथियों ने अश्लील हरकते की। इस दौरान ज्योति के ड्राइवर ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया और गाड़ी भगाकर ले गए। जिसके बाद ज्योति के पति के साथी उसके पीछे गाड़ी में गए। इस दौरान ज्योति के पति भी मौके पर पहुंच गया, जहां दोबारा से कुणाल और उसके साथियों ने ज्योति के साथ अश्लील हरकते करने की कोशिश की। एसीपी ने कहाकि ज्योति के बयानों पर कुणाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में हैरानी वाली बात यह है कि देर रात दोनों पक्षों में हुए विवाद को लेकर आज सुबह एएसआई जगबन का बयान सामने आया था। जिसमें एएसआई ने बताया था कि पीसीआर टीम का उन्हें फोन आया है कि कुणाल को लंबा पिंड फ्लाईओवर के पास कुछ व्यक्तियों ने घेरा हुआ है और उसके साथ मारपीट कर रहे है। एएसआई ने कहा कि कहा टीम को दोनों पक्ष मिल गए और दोनों ने थाने में आकर शिकायत दे दी है। इस दौरान दोनों ने शिकायत में एक-दूसरे पर आरोप लगाए है। ऐसे में एक पक्ष पर मामला दर्ज करना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...