Amritsarजालंधर: इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी आग

जालंधर: इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी आग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण: सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस ,आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच से छह गाड़ियां लगीं। फैक्ट्री में सिक्का पिघलाने का काम होता है उसी के लिए रखे गए ज्वलनशील मैटीरियल में आग लगी और उसने भयानक रूप धारण कर लिया। यह हादसा सोढल में काली माता मंदिर के बैक साइड पड़ते ग्लोबल नगर स्थित राजदेव इंडस्ट्री में हुआ। मौके पर मौजूद फायर कर्मचारियों ने बताया कि आग सिक्का पिघलाने के लिए वहां पर रखी लकड़ी समेत कुछ अन्य ज्वलनशील मैटीरियल को लगी थी। फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने जब ज्वलनशील मैटीरियल से आग की लपटें निकलती हुई देखीं तो पहले अपने ही स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग काबू में नहीं आई।

लपटें बढ़ती चली गईं और आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी आग पर काबू पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की एक छत भी जलकर गिर गई।
ब्रिगेड की टीम के एक अधिकारी ने बताया कि पांच से छह गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगीं। उन्होंने कहा कि सिक्का पिघलाने के लिए जो ज्वलनशील मैटीरियल रखा था उसमें आग लगी थी, लेकिन अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। फैक्ट्री के प्रबंधकों से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नुकसान को देखकर इतने ज्यादा तनाव में थे कि बात करने की हालत में नहीं थे 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...