Amritsarजालंधरः पूर्व CM चन्नी ने रिक्शा चलाकर किया प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी के...

जालंधरः पूर्व CM चन्नी ने रिक्शा चलाकर किया प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का रिक्शा चलाते हुए भी देखा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी के चुनाव प्रचार के दौरान चन्नी महिलाओं को रिक्शे पर बिठाकर रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं। चन्नी का रिक्शा चलाते हुए ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता देंकि चरणजीत सिंह चन्नी जब 112 दिन पंजाब के मुख्यमंत्री रहे, तब उनके कई वीडियो और फोटो वायरल हुए थे। इस बीच वे दीवार पर बैठकर आम आदमी की बातें सुनते थे। इस बीच चन्नी के बकरी के दूध निकालने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 1972 मतदान केंद्र फाइनल हो चुके हैं। इन 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 16,21,800 मतदाता हैं। इनमें 8,44,904 पुरुष, 7,76,855 महिला और 41 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक गिनती में 2,00,018 मतदाता विधानसभा हलका फिल्लौर क्षेत्र में हैं, जबकि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,64,962 मतदाता हैं। इसी तरह नकोदर विधानसभा सीट 1,91,067, शाहकोट विधानसभा सीट 1,82,026, करतारपुर विधानसभा सीट 1,79,704, जालंधर पश्चिमी विधानसभा सीट 1,65,973, जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट 1,68,237, जालंधर उत्तर विधानसभा सीट 1,83,363 और जालंधर छावनी विधानसभा सीट 1,86,450 मतदाता है। उन्होंने कहा कि इन 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1850 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 1728 पुरुष और 122 महिला मतदाता शामिल है।

बता दें कि फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में 242, नकोदर में 252, शाहकोट में 250, करतारपुर में 228, जालंधर पश्चिम में 183, जालंधर सेंट्रल में 186, जालंधर उत्तर में 196, जालंधर छावनी में 218 और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 217 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...