जालंधरः लुटेरे द्वारा पर्स छीनने पर सड़क पर गिरी महिला के ब्रेन में फ्रैक्चर, हालत गंभीर, देखें CCTV

जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी के मामलों में हो रही बढ़ौतरी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दिन दहाड़े चोर आए दिन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला देहात के शाहकोट से सामने आया है। जहां बाइक सवार चोर ने महिला को घेरकर उसका पर्स छीनने की कोशिश की। इस छीना झपटी में महिला सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटे आई। जिसे उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए समाजसेवी व्यक्ति ने बताया कि पीड़िता अपने मौसी के घर उनसे मिलने के लिए आई हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगे और घर के पास ही लुटेरों ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की। लूट की वारदात में नाकाम होता देख लुटेरों ने महिला से धक्का मुक्की की। जिस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और उसके ब्रेन में फ्रैक्चर आया।

हालात ज्यादा गंभीर होने के चलते पीड़िता को अरमान अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों के बाइक नंबर की पहचान हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन जारी है। एएसआई का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...