श्री हिन्दू न्याय पीठ जालंधर इकाई की तरफ से गर्म दूध की फ्री सेवा शुरु

जालंधर : श्री हिन्दू न्याय पीठ जालंधर इकाई की तरफ से हर रोज गर्म दूध की फ्री सेवा की जाएगी। जिसकी शुरुआत 24 दिसंबर रविवार को मॉडल टाऊन स्थित राणा अस्पताल से दोपहर बाद 4 बजे मरीजों और उनके परिजनों से होगी। यह सेवा अमर शहीद मोती राम मेहरा जी की याद में शुरू की जा रही है। हफ्ते में 6 दिन यह सेवा की जाएगी। जालंधर इकाई की तरफ से हर रोज 50 किलो गर्म दूध जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा।

रसोई सेवा शुरू करने वाला दूसरा शहर बना जालंधर

न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने बताया कि लुधियाना के बाद जालंधर से इस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फ्री दूध का वितारण समाज सेवक रमन बठला, डा. प्रेम लता राणा, डा. मुकेश गुप्ता और अन्य साथियों के सहयोग से होगी। लुधियाना के बाद न्याय पीठ के मार्गदर्शन में रसोई सेवा शुरू करने वाला जालंधर दूसरा शहर बन गया है। डॉ. प्रेम लता राणा ने न्याय पीठ की तरफ से मानवता की सेवा को समर्पित कामों की प्रंशसा करते हुए कहा कि न्याय पीठ सनातन धर्म के उत्थान के साथ-साथ कुर्बानियां देने वाले हिन्दू धर्म के महान शहीदों का इतिहास भी युवा पीढ़ी तक पंहुचाने का प्रंशसनीय काम कर रहा है।

इस अवसर पर न्याय पीठ जालंधर इकाई टीम के वरिष्ठ सदस्य रमन बठला, नवीन कुमार राणा, कमल अग्रवाल, गौरव लूथरा, आशीष गुप्ता,अशोक चौहान, राजेश शर्मा, श्वेता ग्रोवर, डॉ. प्रेम लता राणा, डॉ. मुकेश गुप्ता, साजन, रोहित और गोबिंद सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...