जालंधर/हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने चोरी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी गांव ढिलवा, रामा मंडी के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना रामामंडी में 15 सितंबर 2019 मुकदमा नंबर 191 आईपीसी धारा 452, 379बी के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत में आरोपी कुलदीप को 19 नवंबर 2022 को भगोड़ा घोषित कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसे घर से दबोचा है।
