Amritsarजालंधर : हैंड-टूल फैक्ट्री के कर्मचारी ने किया सुसाइड, जाने मामला

जालंधर : हैंड-टूल फैक्ट्री के कर्मचारी ने किया सुसाइड, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS : हरनामदासपुर के पास हैंड टूल फैक्ट्री के कर्मचारी के सुसाइड करने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला हरनामदासपुर, नेयर सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पिछले काफी समय से पैसे के लेन-देन के चलते परेशान चल रहा था। वहीं घटना की सूचना थाना-2 की पुलिस को दे दी गई है। मृतक के बेटे तजिंदर ने कहा कि पैसे के लेन-देन को लेकर वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे।

तजिंदर ने पुलिस को बताया कि पिता जसपाल द्वारा उधार लिए गए पैसे वापस कर दिए गए थे, लेकिन मगर आरोपी बार-बार घर आकर ब्याज देने का दबाव बनाते थे। जिसके चलते पिता ने कोई जहरीली चीज निगली थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस में हरनामदासपुर के रहने वाले अवतार सिंह उर्फ तारी, जतिंदर सिंह उर्फ सफि, जतिंदर सिंह उर्फ सोनू, मंजीत सिंह उर्फ जीतू, बंदा बहादुर नगर के रहने वाले दीपक कुमार उर्फ सोनू और मॉडल हाउस रोड के रहने वाले दलीप कुमार को नामजद किया है। पुलिस ने नामजद किए व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मृतक के बेटे तजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता जसपाल सिंह हैंड-टूल फैक्ट्री में खराद का काम करते थे। 15 दिसंबर को उसके पिता घर से काम पर गए हुए थे, लेकिन देर शाम जब वह घर आए, उसके बाद उसके पिता की तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बेटे ने कहा कि पिता की मौत के बाद जब फैक्ट्री में बात की गई तो पता चला कि वह 6 दिनों से काम पर ही नहीं आए थे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...