जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में नशे के खिलाफ हिन्दू जागृति मंच की ओर से रैली निकाली जा रही है। जो प्रतापपुरा मंडी से लांबड़ा तक निकाली जाएगी। मामले की जानकारी देते हुए मनदीप बख्शी ने बताया कि समाज में सोए हुए लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में नशे की बिक्री इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हमारे युवाओं की नशे की ओवरडोज से आए दिन मौत हो रही है। इस दौरान मनदीप बख्शी ने अपील की है कि आज हम सभी मिलकर नशे के खिलाफ आवाज उठाए ताकि आने वाले समय नशे से युवाओं को बचाया जा सके। इस रैली में उनके साथ अमनदीप शर्मा, पप्पू गाखल, अमृतपाल सिंह पाली, राजीव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
