Amritsarजालंधरः हरकत में आया प्रशासन, इस Immigration Academy का लाइसेंस किया सस्पेंड

जालंधरः हरकत में आया प्रशासन, इस Immigration Academy का लाइसेंस किया सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, (वरुण): महानगर में ट्रैवल एजेंटों की आ रही शिकायतों के बाद प्रशासन एक बार फिर से हरकत में आ गया है। बीते दिन प्रशासन ने ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों की चैंकिंग की थी। जिसके बाद आज एडीसी मेजर अमित सरीन ने पीएमजी इमिग्रेशन एकेडमी का लाइसेंस अगले आदेशों तक सस्पेंड कर दिया है।

इससे पहले प्रशासन ने आर्यन एकेडमी का किया था लाइसेंस रद्द

हाल ही में प्रशासन की ओर से आर्यन एकेडमी का लाइसेंस रद्द किया गया था। जिसके कुछ दिन बाद ही प्रशासन को मिल रही ट्रैवल एजेंटों की शिकायतों के बाद आज पीएमजी इमिग्रेशन एकेडमी पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि पीएमजी इमिग्रेशन एकेडमी पर बिन अनुमति के विदेशी वर्क परमिट का अवैध कारोबार कर रही थी जबकि इस कंपनी के पास सिर्फ पंजाब सरकार से सलाहकार केटेगरी का काम करने का अधिकार मिला हुआ था। जिसके तहत प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई।

तयशुदा स्थान की बजाय बस स्टैंड के पास खोल रखा था अवैध ऑफिस

इस मामले को लेकर जब एडीसी मेजर अमित सरीन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीएमजी इमिग्रेशन एकेडमी पर बिना अनुमति के विदेशी वर्क परमिट का अवैध कारोबार का मामला सामने आया था। इस मामले की जब जांच की गई तो पाया गया कि लाइसेंस धारक हरबीर सिंह मदान पेशे से डॉक्टर है और यह तयशुदा स्थान की बजाय बस स्टैंड के पास अवैध ऑफिस खोलकर कारोबार करके लाइसेंस का गलत इस्तेमाल कर रहा था।

प्रशासन को संतोषजनक जवाब ना पाए तो होगा लाइसेंस कैंसल

सरीन ने बताया कि वर्क परमिट के काम करने के लिए हरबीर सिंह मदान केंद्र सरकार का लाइसेंस अभी तक नहीं दिखा पाए है। उन्होंने बताया कि हरबंस मदान ने जो परमिशन उन्हें दिखाई है वह आईबीटी टूर एंड ट्रैवल के नाम पर जारी थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अगर हरबंस मदान इस मामले से जुड़ी जांच में संतोषजनक जवाब ना दे पाए तो लाइसेंस धारक हरबीर सिंह मदान का लाइसेंस कैंसल कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर हरबीर सिंह मदान से जब इस मामले को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने खुद को बेकसूर बताया हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...