Amritsarजालंधरः इस इलाके में युवक पर पहले हमलावारों ने तेजधार हथियारों से...

जालंधरः इस इलाके में युवक पर पहले हमलावारों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, फिर मारी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,वरुण/हर्ष: पंजाब में सरेआम गोलियां चलने के मामले सामने आए है। हमलावारों बेखौफ हो आए दिन बदला लेने के लिए एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे है। वहीं देर रात कैंट में भी निजी रंजिश के चलते गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर हमलावारों ने पुरानी रंजिश के चलते पहले तेजधार हथियारों से हमला किया, फिर उसके पैर में गोली मार दी। घटना के बाद गंभीर घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक अपनी पत्नी के साथ मॉडल टाउन में किराए के मकान में रहने वाला नितिन ऑटो और एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस भी चलाता है। देर रात वह अपनी मां से मिलने जालंधर कैंट पहुंचा था, जहां मोहल्ले के कुछ युवकों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उस पर तेजधार हथियार से हमला किया फिर गोली मार दी जो उसके पैर में लगी जिससे नितिन वहीं गिर पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने एक साल पहले नितिन के जीजा पर भी जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने नितिन की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नितिन के होश में आते ही पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...