Amritsarजालंधरः अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद कई जगह इंटरनेट...

जालंधरः अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद कई जगह इंटरनेट हुआ बंद

जालंधर, वरुण: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बठिंडा, पटियाला, मोहाली, तरतारन, जालंधर तथा अमृतसर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद थाना मेहतपुर बंद कर दिया गया है। बता दें कि अमृतपाल  के पीछे पंजाब पुलिस की 100 गाड़ियां लगी हई है।

धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्तियों से हथियार भी बरामद किए है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले का पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां बरामद की है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह मौके से फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर तालाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रामपुराफूल के ममदोट में अमृतपाल का प्रोग्राम था जहां अमृतपाल वहां पर नहीं पहुंचा।

बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने सुबह 9.30 बजे पहुंचना था। बता दें इस मामले के बाद मोगा में भारी हलचल देखने को मिली। बड़ी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान अधिकारी, मुलाजिम मौके पर मौजूद थे। गाड़ी के जरिए छानबीन और चैकिंग की गई। अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है। इस दौरान पंजाब पुलिस की बड़े एक्शन की तैयारी में थी। वहीं कुछ पुलिस कर्मी अभी भी काफिले का पीछे कर रहे है। इस दौरान  अमृतपाल सिंह का खासमखास साथी “प्रधानमंत्री” भगवंत सिंह बाजेके पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। बाजेके के पीछे पुलिस लगी हुई है और वह खेतों की तरफ भाग रहा है। बाजेके ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...