जालंधरः चूहा छोड़ना पड़ा युवकों को महंगा, नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: काशी नगर में देर रात घर से बाहर रोड पर चूहा छोड़ने के 2 दोस्तों को 3 मोटरसाइकिल सवार लुटेरे लूटकर फरार हो गए और उनसे मोबाइल और लिफाफे में कैद चूहे को भी छीन अपने साथ ले गए। काशी नगर के रहने वाले समीर ने बताया कि वह और उसका दोस्त दोनों एक्टिवा पर सवार होकर घर से बाहर रोड पर चूहा छोड़ने के लिए जा रहे थी कि रास्ते में 3 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उन्हें बड़ाला पिंड रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया।

समीर ने बताया कि वह तीनों लुटेरों को रास्ता बता रहे कि उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीनों लुटेरों में से दो युवक नीचे उतरे और उन्होंने दोनों की  गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिए है, जिसे देखकर वह डर गये और लुटेरे उनकी जेब में हाथ डालकर उन दोनों के मोबाइल छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि चूहे के लिफाफे में छोटी रद्दी और रोटी थी जिसके कारण लुटेरों को लगा कि उसमें भी कोई उनके मतलब का समान होगा।

वारदात को अंजाम देकर भागने समय उनकी एक्टिवा की चाबी और हाथ में पकड़े हुए चूहे के लिफाफे को अपने साथ ले गये। समीर ने बताया कि वारदात होने के बाद वह और उसका दोस्त अपने घर पैदल गए थे जिसके बाद उन्होंने अपने आस पास के लोगों की मदद के साथ एक्टिवा को घर लेकर आए और कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम शिकायत लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...