Amritsarजालंधरः कोटली ने सीएम मान के खिलाफ खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी,...

जालंधरः कोटली ने सीएम मान के खिलाफ खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सत्र शुरू होते ही कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। दरअसल, जालंधर के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने प्रदर्शन किया। कोटली ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके बारे में दलित विरोधी टिप्पणी की है। जिस पर सीएम भगवंत मान को माफी मांगनी चाहिए। कोटली का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह विधानसभा से इस्तीफा देने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। 

हालांकि सीएम भगवंत मान का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन आज सत्र में पंजाब सरकार की ओर से आम अमादी पार्टी के विधायकों की एक टीम सुखविंदर कोटली को मनाने के लिए संदन से बाहर आई। जहां कोटली ने इन विधायकों से कहा कि किसी दलित को उपमुख्यमंत्री बना दो, वे अपना संघर्ष वापस ले लेंगे। इस दौरान मंजीत बिलासपुर ने कोटली को सीएम मान से इस मुद्दे पर बात करने का आश्वासन दिया। कोटली ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि वे पंजाब में दलित डिप्टी सीएम बनाएंगे। अब आम आदमी पार्टी 2 साल से सत्ता में है लेकिन अभी तक उन्होंने एक दलित उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसी दलित विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाती है तो वह अपना आंदोलन वापस ले लेंगे। अन्यथा हम हर जगह सीएम का विरोध करेंगे। दलितों के साथ मान के गांव भी जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...