Amritsarजालंधर: लतीफपुरा मामले आप विधायकों और प्रशासन की संयुक्त मोर्चा से हुई...

जालंधर: लतीफपुरा मामले आप विधायकों और प्रशासन की संयुक्त मोर्चा से हुई बैठक में हुआ यह फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण /हर्ष: लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों के मुद्दे के मामले में आज सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी के विधायकों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच बैठक में अहम फैसला लिया गया है। इस बैठक में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने लतीफपुरा में बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास का आश्वासन दिया। संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों की मांगों को ध्यान से सुनते हुए विधायक व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ने उन्हें बताया कि पंजाब सरकार इन परिवारों के समुचित पुनर्वास को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेरा ने परिवारों से पुनर्वास के लिए आवेदन करने का आग्रह किया ताकि आगे की कार्रवाई तुरंत की जा सके।

बैठक के दौरान विधायक शीतल अंगुराल, रमन अरोड़ा व बलकार सिंह ने प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि इन परिवारों का निश्चित रूप से पुनर्वास किया जाएगा। डीसी जसप्रीत सिंह, पुलिस आयुक्त डॉ. एस भूपति, जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, आम आदमी पार्टी की नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, दीपक बाली आदि भी मौजूद रहे। लतीफपुरा पुनर्वास संयुक्त मोर्चा जसकरन सिंह काहन सिंह वाला, संतोख सिंह, गुरदीप सिंह भंडाल, कश्मीर सिंह, परमिंदर सिंह, कश्मीर सिंह घुगशोर, सुखजीत सिंह डरोली, परमजीत सिंह जबोवाल, हंस राज पबवां, राजविंदर कौर, महिंदर सिंह बाजवा, सरबजीत सिंह, हरजिंदर सिंह आदि ने बैठक में भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...