Amritsarजालंधर के व्यक्ति ने चांद पर लिया प्लाट, देखें वीडियो 

जालंधर के व्यक्ति ने चांद पर लिया प्लाट, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लोगों का सपना होता है कि वह अपने सपनों का घर बनाएं। व्यक्ति जीवनभर कमाता है ताकि वह अपने लिए खुद का घर खरीद सके। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कुछ अलग करने की चाह रखते है। जहां एक और लोग धरती पर अपना घर बनाने के सपने देखते हैं तो कुछ लोग चांद पर अपना आशियाना बनाना चाहते है।जी हां जालंधर में एक व्यक्ति ने चांद पर जमीन खरीदी है। हरजिंदर सिंह ने कहा- मैं अब अपने परिवार के साथ इटली में रहता हूं। मुझे किसी जानकार से पता चला था कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की एक वेबसाइट से चांद पर जमीन खरीदी जाती है। जिसके बाद पहले इसका प्रोसेस पता किया। पता चला कि इसकी सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

चांद पर जगह के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर 2 प्लाट खरीदे। एक प्लाट को पत्नी के जन्मदिन वाले दिन पर गिफ्ट किया। हरजिंदर सिंह ने कहा- मेरा दोस्त सुखजीत जालंधर में रहता है। उसने मुझसे संपर्क किया और कहा कि चांद पर खरीदा हुआ एक प्लाट उसके नाम कर दे, वह उसके लिए पैसे चुकाने को तैयार है। जिसके बाद एक प्लाट दोस्त के नाम किया है। जिसके दस्तावेज दोस्त को सौंप दिए हैं। दोस्त से प्लाट के बदले में कोई पैसा नहीं लिया। उन्होंने बताया कि हम दोनों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। हमारा जन्म यहीं हुआ, एक साथ खेले और बड़े हुए। जिसके चलते मैंने अपना एक प्लाट दोस्त के नाम कर दिया।

हरजिंदर ने कहा कि दोनों प्लाट 1-1 एकड़ के हैं। दस्तावेज दोस्त के नाम करवाने में जो कमियां रह गई हैं, वह ऑनलाइन जल्द पूरी करवा दी जाएंगी। मेरी एक ख्वाहिश थी कि मैं पत्नी को दूसरों से अलग गिफ्ट दूं। जिसके चलते मैंने फैसला लिया कि अपने पत्नी को चांद पर जगह लेकर दूंगा। सुखजीत ने कहा- मैंने हरजिंदर सिंह से बातों बातों में कहा था कि मुझे भी भाई चांद पर प्लाट लेना है। इस पर हरजिंदर सिंह ने कहा था कि वह जिन दिन भारत आया तो वह एक प्लाट उसे गिफ्ट कर देगा। सुखजीत बोला- मेरा बहुत मन था कि मैं चांद पर जगह खरीदूं। हरजिंदर जब भारत आए तो उन्होंने आते ही मुझे प्लाट गिफ्ट किया। आने वाले समय में जब इंसान चांद पर जाएगा तो हमारे पास खुद की जमीन होगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...