जालंधरः SHO नवदीप सिंह के खिलाफ मंदीप सिंह मन्ना ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ब्यास नदी में 10 दिन 2 सगे भाई कूद गए थे। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने थाना 1 के एसएचओ नवदीप को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन में लगा दिया था। इस दौरान थाना 1 की कमान नवदीप की जगह सुखदेव सिंह को सौंप दी है। वहीं इस मामले पर राजनीतिक नेताओं ने भी संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान आज मनदीप सिंह मन्ना पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ये पंजाब पुलिस का वो चेहरा जो ज्यादातर लोग नहीं जानते है। मन्ना ने कहा कि पुलिस का आज वो चेहरा सबके सामने आ गया है कि कैसे पंजाब पुलिस एक पक्ष लेती है और दूसरे पक्ष को परेशान करती है। इस दौरान मन्ना ने कहा कि सीएम भगवंत मान न्याय को अगर इतना ही पसंद करते हैं तो आज जो हो रहा है उस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? 

बता दें कि कई दिनों से 2 सगे भाइयों के ब्यास नदी में कूदने के मामले में पूरा परिवार जालंधर के थाना 1 के SHO नवदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। उनका कहना है कि वह जहां भी गए उन्हें सिर्फ दिलासा ही मिल रहा था। लेकिन पुलिस कमिशनर द्वारा भले ही उसके खिलाफ कार्रवाई करके लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी मांग है कि नवदीप के खिलाफ धारा 295 और 306 के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गौर हो कि थाना नंबर 1 के पुलिसकर्मियों द्वारा कथित उत्पीड़न के बाद भाइयों मानवजीत सिंह ढिल्लों और जशनबीर सिंह ढिल्लों के ब्यास नदी में कूदने के मामले 70 वर्षीय पिता जतिंदर पाल सिंह ढिल्लों ने मीडिया को संबोधित किया था। जालंधर में वह अपने बेटों के लिए न्याय मांग रहे थे। उन्होंने राज्य के डीजीपी, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिखकर थाना नंबर 1 के SHO नवदीप सिंह, महिला कांस्टेबल जगजीत कौर और ASI बलविंदर कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...