जालंधरः युवती की सरेआम फायरिंग मामले में MLA शीतल अंगुराल का बड़ा बयान, देखें वीडियो 

जालंधर/वरुणः पंजाब में गन कल्चर को लेकर कई वीडियो सामने आ चुकी हैं यहां तक की जिस युवा पीढ़ी को गन कल्चर से दूर रखा जाना चाहिए, उसी युवा पीढ़ी को गन कल्चर के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं बीते दिन एक लड़की की वीडियो गोली हवा में चलाने की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में नाबालिक के हाथों में पिस्तौल पकड़ी हुई है और हवा में फायर करती दिखाई दे रही है।

इस पूरे मामले पर जालंधर वेस्ट के आप विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि इस बात की भनक उन्हें रात को ही लग गई थी और इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात भी की है। उन्होंने कहा कि लड़की के हाथों में जिस व्यक्ति की पिस्तौल है उसका लाइसेंस रद्द करवा कर उस पर मामला दर्ज करवाया जा रहा है। विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि उक्त लड़की विदेश में पली-बढ़ी है और वह कुछ दिन पहले जालंधर आई थी। विधायक ने बताया कि आज सुबह जब उसकी फ्लाइट टेक ऑफ होनी थी इसी खुशी में लड़की ने बीती रात पिस्तौल के साथ जालंधर की सड़कों पर हवाई फायर कर दिए। 

इस पूरे मामले को लेकर मीडिया ने विधायक शीतल अंगुराल से बात की तो उन्होंने माना कि नाबालिक लड़की गन चलाना चाहती थी इसलिए उसने हवाई फायर किए लेकिन यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से फायर करवाए थे उसे यह गलती नहीं करनी चाहिए थी। विधायक शीतल ने कहा कि जिस व्यक्ति को अपनी रिवाल्वर रखने का नहीं पता उसका लाइसेंस रद्द ही होना चाहिए और उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। 

बता दें कि जब यह मामला मीडिया के सामने तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप सा मच गया और कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले के बारे में बोलने को तैयार नहीं हो रहा और ना ही मीडिया के सामने आकर खुलकर बात कर रहे थे। सूत्र बताते है कि जिस समय नाबालिक युवती ने शहर के बीच हवाई फायर किए तो वहां पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे लेकिन उन्होंने कार्रवाई ना करते हुए युवती को विदेश भेजने की तैयारी करवा दी थी। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की पिस्तौल से हवाई फायर किए गए उसके साथ इस मामले को लेकर सौदा भी किया गया। आज जब यह वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया जिसकी पिस्तौल से नाबालिग युवती ने हवाई फायर किए थे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...