Jalandhar News : मोहल्लानिवासियों ने नशा तस्करों के खिलाफ किया प्रदर्शन, 2 हिरासत में, देखें वीडियो

जालंधर,ens : होशियारपुर रोड पर स्थित हरदयाल नगर में गत रात स्थानीय लोगों ने नशा तस्कर के घर को घेर लिया। इस दौरान मोहल्ला वासियों ने पुलिस और नशा तस्करों के खिलाफ जमकर हंगामा कर दिया। देर रात हरदयाल नगर के रहने वाले लड्डू नाम के तस्कर की गिरफ्तारी पर अड़े मोहल्ला वासियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना-8 के एएसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि नशा तस्कर 5 साल से नशा बेच रहे है।

जिसके बाद पुलिस और मोहल्ला वासियों के बीच तीखी नोकझोक हो गई। मामला इतना बढ़ गया था कि मोहल्ला वासियों ने देर रात नशा तस्कर के घर के बाहर दरियां बिछा दी थी और उसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने लड्डू नाम के तस्कर को हिरासत में ले लिया। जांच के लिए पहुंचे एएसआई संजय कुमार शर्मा ने सबूत मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तो इस पर मोहल्ला वासी बिगड़ गए। एएसआई संजय कुमार शर्मा ने पहले कहा कि अगर लड्डू नाम का व्यक्ति नशा बेचता भी है तो उसकी जांच की जाएगी। मगर बिना किसी सबूत के कार्रवाई नहीं की जा सकती।

एएसआई संजय कुमार ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और सरकारी गाड़ी में बैठाकर ले गए। लोगों ने पुलिस से मांग की मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया जाए। जिसके बाद एएसआई संजय कुमार ने स्थानीय लोगों को साथ लेकर तस्कर के घर की तलाशी भी ली। लेकिन अंदर कुछ बरामद नही हुआ। यह वही नशा तस्कर है जिसके खिलाफ नशा बेचने के मामलें दर्ज है और उसकी प्रॉपर्टी भी अटैच करने के भी आदेश हो चुके है। इस दौरान थाना प्रभारी गुरमुख सिंह भी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करवाया। इस्पैक्टर गुरमुख सिंह ने कहा कि वह जल्द ही उस नशा तस्कर को हिरासत में ले लेंगे।

मोहल्लानिवासियों ने नशा तस्करों के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...