Amritsarजालंधरः इस मेन चौक पर MP रिंकू ने कार्यकर्ताओं सहित लगाया धरना,...

जालंधरः इस मेन चौक पर MP रिंकू ने कार्यकर्ताओं सहित लगाया धरना, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अंबेडकर चौंक (नकोदर चौंक) पर आप पार्टी के एमपी सुशील रिंकू ने समर्थकों सहित धरना लगा दिया है। इस दौरान वहां पर लंबा जाम लग गया है। सुशील रिंकू ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह धरना लगाया है। दरअसल, दो दिन पहले संजय सिंह के घर ईडी ने रेड की थी, जिसके बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस मामले को लेकर संजय सिंह का भी बयान सामने आय़ा था। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बेकसुर बताया था और आरोप लगाते हुए कहा था कि ईडी को जब उनके आवास से कुछ नहीं मिला तो ईडी के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी के कारण आज आप पार्टी के एमपी सुशील रिंकू द्वारा भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में वीरवार को यहां भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के कार्यालय का ‘घेराव’ करने के लिए बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की तथा आंसू गैस के गोले छोड़े। आप कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में यहां एक पुतला भी फूंका, जबकि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन के एक मामले में बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के घर पर छापा मारा था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। यहां बीजेपी की पंजाब इकाई के कार्यालय की ओर बढ़ने से आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रोकने के लिए बैरीकेड लगाये गए थे। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की तब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की तथा आंसू गैस के गोले दागे। इन प्रदर्शनकारियों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी थे।

प्रदर्शन से पहले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। चीमा ने कहा कि बीजेपी अपने गिरते ग्राफ से हतोत्साहित हो गई है और उसके खिलाफ जो कोई बोलता है, उसे वह ‘डराने-धमकाने’ का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी को मालूम है कि आगामी आम चुनाव में उसकी हार निश्चित है। यही कारण है कि वह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं पर हमला कर रही है। चीमा के साथ उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी हरभजन सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और आप की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बुद्ध राम मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...