Amritsarजालंधरः सुबह-सुबह अवैध इमारतों पर नगर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो

जालंधरः सुबह-सुबह अवैध इमारतों पर नगर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम के अधिकारियों ने सुबह करीब 5 बजे खांबड़ा में एक अवैध कॉलोनी पर मशीन चला दी। सुबह 5 बजे नगर निगम जालंधर की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी पूरे दल-बल के साथ मशीनें लेकर कड़कती ठंड और धुंध के बीच डिमोलिशन की कार्रवाई के लिए पहुंचे तो वहां पर लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने निगम की टीम को रोकने की कोशिश भी की और उसका विरोध भाी किया। दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस भी हुई लेकिन निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी।

इस दौरान कॉलोनी में बनाए जा रहे अवैध घरों को गिरा दिया, इसके अलावा अवैध कॉलोनी में डाले गए सीवरेज-वाटर सप्लाई को उखाड़ने के साथ-साथ सड़कें भी खोद डाली। नगर निगम जालंधर के कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने खांबड़ा में 7 एकड़ में बनाई जा रही जालंधर एनक्लेव पर कार्रवाई की है। कमिश्नर के आदेश पर एमटीपी विजय कुमार एटीपी सुखदेव विशिष्ठ और बिल्डिंग इंस्पेक्टर वरिंदर कौर की टीम सुबह ही जेसीबी और डिच मशीनें का तामझाम लेकर जालंधर एनक्लेव में पहुंच गए थे।

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने बताया कि खांबड़ा में अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी जालंधर एनक्लेव को पहले भी नगर निगम कमिश्वर ने नोटिस जारी किया था और उसारी की काम रोकने के लिए कहा था। लेकिन कॉलोनी में नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण जारी रहा। जिस आज कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है। एटीपी ने बताया कि 7 एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काट कर जहां नगर निगम के राजस्व को CLU फीस के रूप में करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है वहीं पर यहां प्लाट लेने वालों से भी धोखा किया गया है। कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण नहीं कर पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...