Jalandhar: 3 माह पहले विदेश से लौटे युवक का कत्ल

जालंधर, ENS: फिल्लौर अपरा रोड पर युवक का बेहरमी से कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जैसमीन, निवासी भट्टिया चिट्टी कालोनी, लुधियाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि युवक 3 माह पहले ही अरमानिया से भारत लौटा था। युवक के सिर पर रॉड और तेजधार हथियारों से वार किए गए है। अरमानिया में वह कारें ठीक करने का काम करता था। जैसमीन परिवार का इकलौता बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार जैसमीन को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था।

अगले दिन सुबह किसी राहगीर का फोन आया कि जैसमीन अपरा रोड पर घायल अवस्था में पड़ा है। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण परिवार प्राइवेट अस्पताल ले गया, लेकिन देर रात जैसमीन की मौत हो गई। जानकारी देते हुए जैसमीन के पिता सोमलाल ने कहा कि 3 दिन पहले उनके बेटे को दोस्त हर्ष घर से बुलाकर ले गया। बेटा जैसमीन यह कहकर घर से गया कि बस्ती तक जाना है। पूरी रात जैसमीन घर से बाहर रहा। अगले दिन जैसमीन के दोस्त दीपू को किसी राहगीर का फोन आया उसने बताया कि जैसमीन बेहद गंभीर हालात में सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए लेकिन हालत गंभीर देख जालंधर के प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया लेकिन बीते रात उसकी मौत हो गई।

पिता सोमलाल मुताबिक उनके बेटे की हत्या कर आरोपियों ने उसे एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने बेटे के सिर का एक्सरे करवाया तो पता चला कि सिर की हड्डियां तक टूट गई है। माथे में छेद निकला हुआ है। घटना स्थल वाली जगह पर एक पेड़ पर तेजधार हथियार के निशान है। जैसमीन परिवार का इकलौता सहारा था। थाना फिल्लौर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम करवा शव का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। उधर, थाना फिल्लौर के SHO सुखदेव सिंह ने कहा कि फिलहाल 103 BNS के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...